उत्तराखंडपौड़ी

थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

देहरादून। थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वह पिछले तीन महीने से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज पहले दिल्ली और उसके बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिन्तकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुन्नी देवी शाहएक संघर्षशील एवं जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि रहीं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास, विशेषकर ग्रामीण बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयास किये। उनकी सरलता, सहज उपलब्धता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें क्षेत्रवासियों के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया। उनका असमय निधन उत्तराखण्ड की राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button