
देहरादून। दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को प्रशासन ने शुक्रवार देर रात को ध्वस्त कर दिया है। ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध रुप से बनी इस मजार की शिकायत की थी।
ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता ने दून अस्पताल में बनी मजार को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी। गुप्ता की ओर से कहा गया था कि यह मजार सरकारी जमीन पर अवैध रुप से बनाई गई। शिकायत की जांच डीएम देहरादून को सौंपी गई थी। प्रशासन ने शिकायत की जांच की तो वास्तव में यह मजार अवैध निकली।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि दून अस्पताल में बनी इस मजार के बारे में बारीकी से जांच की गई। साथ ही दून अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई। इसके बाद मजार के खादिम को नोटिस जारी किया गया था. लेकिन कोई दस्तावेज ना होने के कारण देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अस्पताल मार्ग को सील कर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मजार को धवस्त कर दिया।