उत्तराखंडचमोली

बद्रीनाथ हाईवे पर कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, दो घायल

जोशीमठ। जोशीमठ क्षेत्र के पाताल गंगा में आज एक यात्री वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई।

घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाया गया कि एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी, जिसमें कुल तीन लोग सवार थे।

संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका का शव जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

घायल
1. अंकित पुत्र  बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा
2. ख्वाहिश (उम्र 10 वर्ष)

मृतक: शिल्पा(उम्र 36 वर्ष)

असम्पादित

स्रोत: एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button