अपराध

हरिद्वार में ज्वैलरी शाॅप में डकैती में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

डकैती में शामिल दो बदमाश आज पंजाब से गिरफ्तार, 50 लाख रुपए के आभूषण बरामद

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स के यहां एक सितंबर को दिनदहाड़े डकैती का एक आरोपी कल देर रात बहदराबाद में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। जबकि, दो आरोपियों को पुलिस ने आज पंजाब से गिरफ्तार उनके कब्जे से ज्वैलर्स के यहां से लूटे गए करीब पचास लाख रुपए कीमत के आभूषण बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर पंजाब में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर एक लाख रुपए का ईनाम घोषित था। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की गई है।

कल 15 सितंबर, 2024 रात करीब साढ़े दस बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी लोहा पुल की तरह से बिना नबर की एक मोटरसाइकिल, जिस पर दो लोग सवार थे और दोनों ने सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे, को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए। थानाध्यक्ष बहादराबाद ने पुलिस टीम के साथ बाइक का पीछा किया। जब बदमाश भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे, तभी पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई। मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़कर जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने उनसे आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे।

पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई।

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को चिकत्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर उक लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया है।

उक्त घटना के संबद्ध में थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

इसी बीच आज करीब 13ः45 बजे डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी ज्वालापुर पुलिस द्वारा डकैती में शामिल दो अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी श्री मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए आभूषण, आठ सोने की चेन के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। घटना में वांछित अन्य दो अभियुक्तों सुभाष निवासी दिल्ली और अमन निवासी पिंडी, पंजाब की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

बरामदगी
थाना ज्वालापुर से संबंधित डकैती (श्री बालाजी ज्वैलर्स) का माल
1. सोने के कड़े: 08 नग
2. सोने की चेन: 06 नग
3. सोने का ब्राशलेट: 02 नग
4. सोने की रिंग: 01 नग
5. सोने का हार: 01 नग
6. सोने का कान के छुमके: 14 नग
7. सोने की चेन.. 08 नग (गिरफ्तारशुदा दो अन्य अभियुक्तों से बरामद)
कुल कीमत बगभग 50 लाख रुपए
घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय खोखा कारतूस 01 जिंदा कारतूस 04
एक मोटर साइकिल बिना नंबर।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सतेंद्र पाल
1.   62 / 2020 : 21 NDPS Act , IPC 188, 270  : PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब
2.   196 : 323 IPC , 52 Prisons act :  PS  सदर , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब
3.   50 / 2023 : 22/61/85 NDPS Act  : PS सिटी , श्री मुक्तसर साहिब , पंजाब
4.   182 / 2024 : 452,323,392,34 IPC , 25 Arms Act : PS उना सदर ,उना , हिमांचल प्रदेश (not named, but in CCTV)
5.   700 / 2024 : 109,310(2), 311 BNSS : PS ज्वालापुर , हरिद्वार , उत्तराखंड

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button