खेल

ADG अमित सिन्हा ने 120 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का मान

देहरादून। 12 से 16 जुलाई, 2023 तक जीएमआर स्पोर्ट्स एरेना, राजम, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2023 में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड अमित सिन्हा ने 120 किग्रा भार वर्ग में कुल 435 किलोग्राम वजन (180 स्क्वाट, 95 बेंच प्रेस, 160 डेड लिफ्ट) के साथ स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश और उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में 23 राज्यों से कुल 456 भारोत्तोलकों ने प्रतिभाग किया।

इसके साथ ही अमित सिन्हा 8-15 अक्टूबर 2023 तक उलान बातर मंगोलिया में आयोजित होने वाली विश्व चौंपियनशिप के लिए भी चयनित हो गये हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अमित सिन्हा की इस उपलब्धी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button