देश-विदेश

भारत-चीन सीमा पर उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून। आईटीबीपी में निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह( 55) निवासी दुर्गा चैक भानियावाला, डोईवाला, देहरादून भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए। निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह की शहादत की खबर के बाद आईटीबीपी के पूरे फॉर्मेशन्स में शोक की लहर दौड़ गई।
निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियों सहित गश्त के दौरान लाहौल स्पीति (हिमाचल प्रदेश) स्थित करग्युपा नाले के ऊपर बने अस्थाई पुल से नाला पर करते वक्त नाले में गिर गए, जिस कारण वीर गति को प्राप्त हो गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह की शहादत पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button