
देहरादून। हर वर्ष की भांति आज भी संसारी माता मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राई और उपाध्यक्ष राज कुमार गुरुंग ने गोर्खा संघ के सदस्यों की मौजूदगी में झंडा फहराया। सभी ग्रामवासियों ने राष्ट्रगान और गोर्खा संघ का गीत गाया।
सचिव विष्णु प्रसाद गुरुंग ने संघ के संस्थापक स्व. तुलबीर थापा, शहीद बिशन सिंह गुरुंग और शहीद शिशिर मल्ल को याद करते हुए गोर्खा संघ के इतिहास के बारे में बताया। बुदिसरा पवार ने देशभक्ति के गीत सुनाए। मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग के पुत्र मास्टर वृद्धांश गुरुंग ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पेड़ ही जीवन है़… कविता प्रस्तुत की। पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा ने गोर्खा संघ के गीत के रचियता पूर्व उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद राई को सम्मान स्वरूप उपहार भेट किया।
इस मौके पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष सरिता थापा, कोषाध्यक्ष संगीता राई, प्रमिला थापा पूर्व अध्यक्ष प्रेम फुल्ला थापा, मोहन सिंह थापा, पूर्व उपाध्यक्ष भोला बहादुर थापा, देवेंद्र थापा, गोर्खा संघ के वरिष्ठ सदस्य कृष्णा बहादुर थापा, पूर्व जीएम मेघ बहादुर थापा सहित दिल बहादुर थापा, सुरेन्द्र राना, राजेश मल्ल, लक्ष्मण क्षेत्री, दुर्गा प्रसाद थापा, अनिल थापा, बुदेश राई, प्रदीप थापा, सुशील राना, रोबिन थापा, पूर्व उपाध्यक्ष रीता गुरुंग, सुशीला पोडेल, माया थापा, कुमारी थापा, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।