शिक्षा

भारत लोक शिक्षा परिषद उत्तराखंड के सुदूर गांवों में कर रहा उत्कृष्ट कार्यः विदुषी निशंक

चकराता। सरस्वती शिशु मंदिर माख्टी पोखरी गांव में एकल शिक्षा अभियान के अंतर्गत दस दिवसीय आचार्य प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि विदुषी निशंक, अधिवक्ता, अध्यक्ष सनराइज एकेडमी, निदेशक स्पर्श हिमालय फाउंडेशन व अध्यक्ष कुसुम कांता फाउंडेशन ने कहा कि भारत लोक शिक्षा परिषद देशभर में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रशिक्षित कर बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। हमारे देश की सनातन संस्कृति पर हमें गर्व होना चाहिए और मुझे प्रसन्नता है कि इस अभियान के तहत सनातन संस्कृति के साथ वैज्ञानिक चेतना पर भी कार्य हो रहा है, जो निश्चित ही हमारे देश को विश्वगुरु बनाने की ओर ले जाएगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अमित पोखरियाल, प्रबन्धक जनसम्पर्क, यूकॉस्ट ने राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। साथ ही समाज मे विज्ञान आधारित सोच की महत्वता के बारे मे बताया। पूजा पोखरियाल, प्रबन्ध निदेशक सनराइज एकेडमी व सचिव, मंथन वेलफेयर सोसाइटी ने समाज मे आगे बढ़ने के लिए शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है, इसके बारे मे बताया।

दस दिवसीय प्रशिक्षण में संच चकराता, सहिया, और कोटि कनासर के 30 महिला आचार्यों ने भाग लिया है। इन केंद्रों को चलाने के लिए हर गांव से एक-एक पढ़ी-लिखी महिला रखी जाती है जो की उन बच्चो को संस्कार के साथ बौद्धिक ज्ञान और शारीरिक ज्ञान भी देती है।

एकल अभियान के संच प्रभारी कुन्दन सिंह चौहान ने बताया कि एकल अभियान उन बच्चो को बेसिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और बौद्धिक शिक्षा देते हैं, जिनके माता-पिता अपने बच्चों की अच्छे स्कूलों में शिक्षा नही दे सकते हैं, जिसके कारण वह बच्चे आगे नही बढ़ पाते हैं। एकल अभियान उन्हीं बच्चों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसके साथ एकल अभियान गांव में रहने वाले किसानों को जैविक खेती, जागरण शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और ग्रामोथान शिक्षा के बारे में भी जानकारी देते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव को देखते हुए एकल अभियान पूरे देश में एक लाख से ज्यादा गांवों में संस्कार केंद्र संचालित कर रहा है, जिससे की बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलते रहें।

समापन समारोह में सत्यवीर सिंह चौहान प्रवक्ता, रणवीर सिंह चौहान पूर्व प्रधान और कार्यक्रम अध्यक्ष अमर सिंह चौहान और इस वर्ग में एकल अभियान के कार्यकर्ता विशन सिंह अभियान प्रमुख, महावीर सिंह शारीरिक प्रमुख और पिंकी शर्मा संच प्रमुख अंचल अट्टाल आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button