उत्तराखंडचमोली

जोशीमठ में अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

चमोली। जोशीमठ से दो किमी दूर सलूड़ में सोमवार देर रात्रि एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में एक ही गांव सलूड़, डूंगा के पांच लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 4 लोग घायल हो गए।
एसडीआएफ की रेस्क्यू टीम ने रात के घनघोर अंधेरे और अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया। जबकि, एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया। दो सामान्य घायल स्वयं ही खाई से बाहर आ गए थे।

घायलों का विवरण:-
1. सोभन चौहान पुत्र पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,
2. संदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष
3. सौरभ चौहान पुत्र भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)
4. किशोर चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल)

मृतक का विवरण:-
शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button