राजनीति

बागेश्वर उपचुनावः अंतिम दिन कांग्रेस, सपा, यूकेडी और एक निर्दलीय ने कराया नामांकन

बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट उपचुनाव हेतु नामांकन के अंतिम दिन आज कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने नामांकन किया। उनके साथ ही सपा, यूकेडी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन कराया। इस सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हैं और 8 सितंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा ने कहा कि बागेश्वर में 20 साल से जनता ने भाजपा के प्रत्याशी को जिताया। इसके बावजूद लोगों को आज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से लोग परेशान हैं। इससे त्रस्त दो लोग आत्महत्या तक कर चुके हैं। सीवर लाइन आज तक नहीं बन पाई है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने दावा किया कि कांग्रेस भारी बहमुत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार लोकत्रंत को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक नजीर पेश करेगा और भाजपा के कुशासन को भी खत्म करने का काम करेगा।
इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, सुमित ह्रदेश, प्रदीप टम्टा, हरीश धामी, मनोज तिवारी, गोविंद कुंजवाल, मदन बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button