उत्तराखंडउधम सिंह नगर

बीजेपी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कर रही कार्य: रेखा आर्या

बाजपुर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज बाजपुर में अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है, जो कहती है वह करती है। आज अगर गरीबों की किसी पार्टी ने फिक्र की है तो वह सिर्फ भाजपा है। आज हमारे गरीब तबके के लिए शौचालय, स्वछता, बिजली, हर घर जल नल योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही साकार हुईं हैं।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर आज किसी ने गरीबों के हितों के बारे में सोचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। हमने जो कहा उसे किया है। आज हमारे गरीब माताओं-बहनों को जिस तरीके से पहले धुंए में रहना पड़ता था, उसकी चिंता करते उन सभी को धुंआ रहित करने का काम किया है। आज खाद्य विभाग व सरकार की तरफ से हर वर्ष में गरीब परिवारों को साल में तीन गैस निःशुल्क की सुविधा दी जा रही है, जिसे वर्ष 2022 में शुरू किया था।
उन्होंने राशन डीलरों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके लाभांश का जो बकाया पैसा है उसे इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। सरकार व खाद्य विभाग राशन डीलरों के साथ है। हम कभी उनका अहित नहीं चाहेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट, जिला मंत्री विकास गुप्ता, मंडल महामंत्री नरेन्द्र चौधरी, मंडल मंत्री कन्नू जोशी, मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, एसडीएम राकेश तिवारी, उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार जी, डीपीओ उदय प्रताप सहित विभागीय अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button