उत्तरकाशीउत्तराखंड

गुजरात के यात्रियों की बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की मौत, 28 घायल

गंगोत्री के दर्शन कर वापस लौटते वक्त गंगनानी के पास हुआ दर्दनाक हादसा

उत्तरकाशी। गंत्रोत्री से दर्शन कर वापस लौट रही गुजरात के यात्रियों की बस गंगनानी में गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 28 गंभीर घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने शव और घायलोें को खाई से बाहर निकाला। घायलोें को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया, जहां से 5 गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादस आज शाम 4 बजे हुआ। जिलाधिकारी ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हए स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर वार्ता कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने के लिए कहा है।

बस दुर्घटना में घायल गुजरात के भावनगर जिले के यात्री अश्विन भाई सहित अन्य यात्रियों से जिला अस्पताल में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने भेंट कर उनका हालचाल जाना और गुजरात राज्य के नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को घायलों की स्थिति और उपचार की जानकारी देते हुए घायल यात्रयों की दूरभाष पर वार्ता करवाई।
जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी, भटवाडी मौके से रेस्क्यू अभियान सम्पन्न कराने के बाद जिला मुख्यालय को लौट रहे हैं।
रेस्क्यू अभियान में वन विभाग, एसडीआरएफ,एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व. क्यूआरटी, फायर सर्विस, बीआरओ, आईटीबीपी सहित स्थानीय लोगों ने सहयोग किया।
रेस्क्यू अभियान में चिकित्सा दलों के साथ ही 108 सेवा, जिला चिकित्सालय, प्रा.स्वा. केन्द्र भटवाडी से 12 एम्बुलेंस, बीआरओ तथा त्वरित कार्यवाही दल के वाहन भी जुटाये गए थे। सेना की जेक्लाई इकाई के द्वार भी सहायता के लिये अपने जवानो और वाहनो को जिला अस्पताल में तैनात रखा गया।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बस दुर्घटना रेस्क्यू अभियान से लौटने के बाद जिला अस्पताल पंहुचकर घायलों से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को घायलों के उपचार मे कोई कमी न रहने देने हिदायत दी।

हेल्पलाईन नंबर उत्तरकाशी 01374- 222722, 222621

मृतकों की सूची

1: मीनाबेन उपाध्याय (51 वर्ष )
2: गणपतराय मेहता (61 वर्ष)
3: दक्षा मेहता (67 वर्ष)
4: राजेश मैर (40 वर्ष)
5: अनिरुद्ध जोशी (35 वर्ष)
6: गीगा भाई (40वर्ष)
7: करनजीत (29 वर्ष)
सभी मृतक जिला भावनगर गुजरात के निवासी हैं।

घायलों का नाम-पता

1. घनश्याम भाई पुत्र भानुशंकर उम्र 54 वर्ष, भावनगर गुजरात
2. हरेंद्र सिंह पुत्र महीपत सिंह उम्र 40 वर्ष, सरोजिनी नगर गुजरात
3. अश्विनी पुत्र लाभ शंकर उम्र 43 वर्ष, भावनगर गुजरात
4. संजू पुत्र रमेश चंद्र उम्र 27 वर्ष, देहरादून
5. जयदीप पुत्र मुन्ना भाई, मोगा भावनगर गुजरात
6. जीतू भाई पुत्र मोहित उम्र 30 वर्ष, भावनगर गुजरात
7. केतन भाई राजगुरु पुत्र हर्षद राय उम्र 59
8. दीप्ति बेन पत्नी केतन भाई राजगुरु उम्र 58 वर्ष, भावनगर गुजरात
9. नीरज पुत्र चंद्रकांत, 30 वर्ष, भावनगर, गुजरात
10. मुकेश पुत्र फूलचंद उम्र 28 वर्ष, ग्राम टीपरपुर सभावाला देहरादून
11. विवेक पदारिया पुत्र मनीष पधारिया उम्र 24 वर्ष, भावनगर गुजरात
12. सुरेश पुत्र श्री भवानी, 55 वर्ष, भावनगर, गुजरात
13. कमलेश उपाध्याय पुत्र वमन भाई उम्र 53 वर्ष,  भावनगर गुजरात
14. बृजराज पुत्र जीविहा, 40 वर्ष, भावनगर, गुजरात
15. रेखा बेन पत्नी श्री महेश भाई, 52 वर्ष, भावनगर, गुजरात
16. देवकी पत्नी सुरेश भाई कावड़िया उम्र 55 वर्ष, सूरत गुजरात
17. मिरल पत्नी श्री योगेश, 27 वर्ष, सूरत, गुजरात
18. विजय राठौर पुत्र भानु जी उम्र 26 वर्ष, भावनगर गुजरात
19. जनार्दन पुत्र पोखरजी, 20 वर्ष, सूरत, गुजरात
20. राघेर गिरवा पुत्र अखू उम्र 38, भाव नगर गुजरात
21. अशोक सिंह पुत्र बलवंत सिंह उम 43 वर्ष
22. मनीष भाई पुत्र रमणीक भाई उम्र 51 वर्ष, भावनगर गुजरात
23.नैना बेन पत्नी मनीष भाई उम्र 49 वर्ष, भावनगर गुजरात
24.दीप्ति त्रिवेदी पत्नी वैभव त्रिवेदी 39 वर्ष, भावनगर गुजरात
25.हेतल राजगुरु पत्नी जनार्दन उम्र 44 वर्ष, भावनगर गुजरात
26. गोदा भाई पुत्र मधु भाई, 45 वर्ष, सूरत, गुजरात
27. संजय कुमार पुत्र साहूजी भाई, 35 वर्ष, सूरत गुजरात
28. भरत भाई प्रजापति पुत्र कांति भाई, 39 वर्ष, सूरत, गुजरात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button