देहरादून

धामी कैबिनेट का फैसला: एक अक्टूबर 2005 तक भर्ती कार्मिकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि अक्टूबर 2005 तक भर्ती हुए कार्मिक पुरानी पेंशन योजना का विकल्प दे सकते हैं।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय
1.वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम।
2. गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया।
3. एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।
4.गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम।
5 . 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी। कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट।
6 . वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी। 10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन।
7 . 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता।
8 .घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी।
9. पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी।
10. आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button