खेल
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड के सभी विजेताओं को नगद ईनाम के लिए पैसा जारी
खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि का पैसा जल्द मिलने वाला है। इसके लिए शासन से मंगलवार को 15 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर इतनी नगद इनाम राशि किसी भी राज्य में नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या कुल मिलाकर 240 के आसपास है।