उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

देहरादून में शनिवार को नमो कबड्डी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रत्येक मंडल तथा प्रत्येक जिलो में की जा रही है। उत्तराखंड के 19 संघटनात्मक जिलों के 270 मंडलों में विगत दिनों पांच सदस्यीय समिति विकास शर्मा, कमल मुनि जोशी, वीरेंद्र चौहान, धर्मेंद्र चौहान की देखरेख में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन में किया गया। सभी संघटनात्मक 19 जिलों के विजेता टीमों की प्रदेशस्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक शनिवार 23 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में आयोजित की जा रहा है।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पुंडीर ने खेल प्रेमियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत, युवा भारत और समृद्धि भारत के सपने को साकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूर्ण करने के लिए भी हम सभी को हमारे नौजवान व नौनिहालों को खेलों के लिए प्रेरित करना है। ताकि हमारा युवा नशे की ओर न जाकर खेल के मैदान में स्वयं तथा संपूर्ण भारत को स्वस्थ रखने में अपना योगदान दे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा जगमोहन सिंह चंद और सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विकास शर्मा उपस्थित थे।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की निंदा
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मिमिक्री और इस कुकृत्य का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने की घटना की किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पुंडीर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। पुंडीर ने कहा कि किसान मोर्चा प्रत्येक जनपद में बनर्जी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शित करती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button