उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चार तीर्थ यात्री मलबे में दफन

हादसे में सात यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास सोमवार रात्रि करीब 8 बजे एक टैम्पो ट्रेव्लर और दो अन्य छोटे वाहन, अचानक पहाड़ी से आए मलबे में दब गए। तीन वाहनों में 30 यात्री सवार थे। हादसे में एक महिला समेत चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 7 घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 5 की हालत गंभीर है। एक गंभीर घायल शोभा w/o बंशी लाल, इंदौर मध्य प्रदेश को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। ये सभी यात्री गंगोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी भटवाडी चतर सिंह चौहान, नायब तहसील, भटवाड़ी पुलिस चौकी, बीआरओ के अधिकारी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी, एसडीआरएफ, पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहंुच गई थी। सुबह जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे।
रात में भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण पुलिस और एसडीआरएफ को राहत कार्यों में भारी दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह चारों शव रिकवर किए गए।

मृतक
रवि बघेला (50) निवासी हरियाणा ड्राइवर
पुष्पा चौहान (65) पत्नी मोहन लाल निवासी साकेत भोपाल मध्य प्रदेश
अंशुल मंडलोई (23) निवासी देवाश मध्य प्रदेश
योगेंद्र सोलंकी (23) निवासी देवाश मध्य प्रदेश

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button