उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी में वाहन खाई में गिरा, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तरकाशी। शुक्रवार को उत्तरकाशी से गांव द्वारी, भटवाड़ी जा रही एक वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti Eco मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई थी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में से एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार की मौजूदगी में एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचा जा चुका है। मौके पर रेस्क्यू कार्य पूर्ण हो चुका है।

मृतकों का नाम पता –
1. इंदिरा देवी पत्नी स्व. उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।

घायलों का नाम पता विवरण
1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)
2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button