देहरादून

जिलाधिकारी सोनिका ने कसे नगर निगम के अधिकारियों की पेंच

– सफाई और स्ट्रीट लाइट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी/प्रशासक सोनिका ने प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आज नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में बैठक ली। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट को लेकर जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे पर्यावरण मित्रों द्वारा कूड़ा हटाया जाता है परन्तु पूरे तरीके से मलबा आदि की सफाई नहीं की जाती है। उन्होंने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सफाई निरीक्षक और सफाई नायकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक रोड/नालियों के किनारे कूड़ा/मलबा आदि को हटवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी/प्रशासक ने कहा कि सड़कों के किनारे रखे गए डस्टबीन की स्थिति भी ठीक नहीं है तथा काफी गन्दे हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल समस्त डस्टबीनों पर पेन्ट करवाना सुनिश्चित करें तथा यह सुनिश्चित करवायेंगे कि प्रत्येक डस्टबीन से कूड़ा प्रातः समय पर खाली करवा लिया जाए तथा उनके आस-पास चूना/ब्लीचिंग आदि का छिड़काव करवाया जाए।

जिलाधिकारी/प्रशासक ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों की डियूटी शहर के 04 जोनों में लगायी गयी है, वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनको आवंटित जोन में लाईटें जल रही है, यदि बन्द पायी जाती है तो उसको तत्काल जलवाने हेतु कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त सफाई निरीक्षक/सफाई नायक भी अपने-अपने आवंटित वार्डों विषेशकर मुख्यमार्गों में लाईटों को चेक करेंगे।

जिलाधिकारी/प्रशासक ने कहा कि मुख्य मार्गों में डिवाइडरों पर फूल/पौघें आदि लगाये गये है, उन पर काफी घूल-मिट्टी जमी हुई है। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम के टैकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव करवाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि वार्डों में तैनात पर्यावरण मित्र विषेशकर मुख्यमार्गों पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा अनिवार्य रूप से निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी वर्दी, ग्लब्ज आदि पहने हो।

जिलाधिकारी/प्रशासक सोनिका ने कहा कि मुख्य मार्गों पर पर स्वीपिंग के दौरान पर्यावरण मित्रों द्वारा स्थान-स्थान पर कूड़ा एकत्रित किया जाता है, जिसे तत्काल उठाया नहीं जाता है और कूड़ा पुनः फैल जाता है। उन्होंने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वह आवश्यक संसाधन तैनात करते हुए स्वीपिंग के साथ-साथ कूड़ा उठवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, रोहिताष शर्मा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, अधिशासी अभियन्ता जय प्रकाश रतूड़ी, समस्त सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियन्ता, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button