उत्तरकाशीउत्तराखंड

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकल चंद रावत का निधन

सम्पूर्ण उत्तरकाशी जिले में शोक की लहर

नौगांव। उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकल चंद रावत का आज शाम सात बजे अपने आवास पर ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 81 के वर्ष थे। सुनारा निवासी रावत अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। रावत का अंतिम संस्कार कल मुंगरा पुल के पास यमुना तट पर किया जाएगा।
पेशे से अधिवक्ता रावत 18 वर्ष तक नौगांव विकास खंड के ब्लाक प्रमुख और आठ वर्ष तक उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और उत्तरकाशी जिले में राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया। रावत को रवांई के इतिहास और संस्कृति की गहरी समझ थी।
रावत के निधन की खबर से सम्पूर्ण उत्तरकाशी जिलें में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीति और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रावत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button