राजकाज

मुख्यमंत्री के पास पहुंची दिवाली बोनस और डीए की फाइल

देहरादून। कर्मचारियों के दिवाली बोनस और महंगाई भत्ता (डीए) की फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुहर लगाने के बाद सरकार कर्मचारियों के लिए बोनस और डीए की घोषणा जल्द कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार बोनस के रूप में 4800 ग्रेड पे वाले करीब सवा लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को सरकार करीब 7000 रुपये की राशि देगी। इस पर 87.50 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। सरकार ने बोनस के साथ डीए की भी घोषणा कर सकती है। डीए पर सालना करीब 600 करोड़ का व्यय भार आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button